छपरा शहर में चाकूबाजी के दौरान मोबाइल पर चाकू लगने से मोबाइल हुआ ब्लास्ट ; चाकूबाजी में एक युवक जख्मी ; लूटपाट की बात आ रही सामने

author
0 minutes, 0 seconds Read

Chhapra Desk – छपरा शहर में रविवार की रात हुई चाकूबाजी में एक युवक जख्मी जहां चाकू लगने से जख्मी हो गया. वहीं उसके पॉकेट में रखे मोबाइल पर चाकू का प्रहार होने के बाद मोबाइल ब्लास्ट हो गया और उसमें आग लग गई और उसका पैंट भी जल गया. जिसके बाद जख्मी हालत में उस युवक को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया. इस दौरान जख्मी युवक के द्वारा उसके साथ छिनतई करने की बात बताई जा रही है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

जख्मी युवक छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत छोटा तेलपा तकिया मोहल्ला निवासी मोहम्मद समीर इकबाल का 18 वर्षीय पुत्र दिलशान इकबाल बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिलशान अपने घर जा रहा था उसी बीच मोहल्ले में कुछ युवको ने उसे घेरकर मारपीट करना शुरू कर दिया. वहीं कुछ युवको के द्वारा उसके ऊपर चाकू से वार कर दिया गया. जिसके कारण वह जख्मी हो गया. वहीं एक चाकू उसके पैंट के पैकेट में रखे मोबाइल के ऊपर लगी, जिसके कारण मोबाइल में शॉर्ट सर्किट के कारण मोबाइल ब्लास्ट हो गया और उसमें आग लग गई.

तब उसके पॉकेट से मोबाइल निकाला गया. वहीं जख्मी हालत में उसे मोहल्ले वासियों के द्वारा छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया. उस दौरान जख्मी युवक के द्वारा बताया गया कि कुछ लोगों के द्वारा उनके गले से सोने का चेन भी छीना गया है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. जिसके कारण विस्तृत जानकारी हासिल नहीं हो सकी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *