छपरा में एक युवक की प्रेम प्रसंग में गला रेतकर हत्या

author
0 minutes, 0 seconds Read

Chhapra Desk – सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृत युवक कोपा थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी श्याम बाबू शर्मा का 20 वर्षीय पुत्र अमन कुमार शर्मा बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उसका एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रह रहा था, जो कि उस लड़की के घर वालों को नागवार गुजर रहा था. जिसको लेकर गला रेत कर उसकी हत्या की गई है. उसका शव गांव स्थित हरदेव बांध नहर के समीप से बरामद किया गया है.

वहीं सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. जिसके बाद मौके पर पहुंची कोपा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. वहीं इस घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वही कोपा थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. फिलहाल जांच जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *