छपरा में हत्या कर फेंके गए युवती का अर्धनग्न शव बरामद ; सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा राज

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK- सारण जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत जमनपुरा गांव में हत्या कर फेंके गए एक युवती के शव को पुलिस ने अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया है. कुएं से शव निकाले जाने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. जिसके बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा की जा रही है. हालांकि समाचार प्रेषण तक युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. मृत युवती की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि सोमवार को कुछ लड़के घास के लिए गांव स्थित बधार में गए थे. तभी दुर्गंध आने पर जब कुंए में झांक कर देखा तो एक शव दिखा. जिसके बाद लड़कों के द्वारा शोर मचाये जाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. इस बीच कुछ लोगों ने फोन करके दाउदपुर पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद दाउदपुर थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम व एएसआई उमाचंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और चौकीदार लालमन व ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शव को कुंए से बाहर निकलवाया.

जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया. समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नही हो सकी है. मृत युवती के शरीर से अधिकांश कपड़े गायब थे. आशंका जतायी जा रही है कि युवती की हत्या कर साक्ष्य को छिपाने के लिए उसके शव को कुंए में फेंक दिया गया है. शव बरामद होने के बाद उसके पीछे की घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *