263 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार ; बाइक व कार जब्त

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 263 बोतल शराब जब्त की है. इस कार्रवाई के दौरान उत्पाद टीम ने एक कार और एक बाइक जब्त करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. कुचायकोट थाना क्षेत्र के भोपतापुर गांव के पास उत्पाद टीम ने एक कार से 171 बोतल शराब जब्त की. इस कार्रवाई के दौरान कार चालक मौके से फरार हो गया. उत्पाद टीम ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर फरार तस्कर की तलाश शुरू कर दी है.

उत्पाद निरीक्षक प्रकाश चंद्र ने बताया कि उत्पाद विभाग की बलथरी चेक पोस्ट की एक टीम सोमवार को क्षेत्र भ्रमण पर थी. इस दौरान कुचायकोट थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर भूपतिपुर गांव के पास सड़क के किनारे खड़े एक लावारिस कार की जब तलाशी ली तो कार से 171 बोतल शराब जब्त की गई. जिसके बाद पुलिस ने कार के साथ शराब को जब्त कर लिया. एक अन्य कार्रवाई में उत्पाद टीम ने भठवा ओवर ब्रिज के पास एक बाइक सवार को 92 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किया गया बाइक सवार उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना अंतर्गत गरहिनिया गांव का निवासी मंटू कुमार पासवान बताया जाता है. उत्पाद टीम ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

साभार : आलोक कुमार

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *