छपरा में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली ; गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत रावल टोला मोहल्ला में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए शीघ्र ही पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. गंभीर रूप से जख्मी युवक शहर के नगर थाना अंतर्गत रावल टोला मोहल्ला निवासी स्वर्गीय सुरेश सिंह का 35 वर्षीय पुत्र पिंटू सिंह बताया गया है.

हालांकि समाचार परिसर तक विवाद के कारणों का पता नहीं चल सका है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि शहर के रौज मोहल्ले में भी उसका कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था, जहां फायरिंग किए जाने की बात बताई जा रही थी. आज दिनदहाड़े उस युवक के घर के समीप ही कुछ बदमाशों ने उसके ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दिया. उस दौरान उसके भागने के क्रम में बदमाशों द्वारा चलाई गई दो गोली उसके गले को छेदेती हुई सिर से निकल गई.

 

जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद शिक्षक डॉ अरविंद कुमार सिंह के द्वारा उसे शीघ्र ही पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि उस युवक के गले में दो गोली लगी थी और दोनों ही गोली एग्जिट थी.

उसकी स्थिति काफी नाजुक थी, जिसके कारण से पीएमसीएच रेफर किया गया है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. स्वास्थ्य सूत्रों के अनुसार उस युवक के बचने की संभावना बहुत ही कम है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *