खेत में टूट कर गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से शौच करने गई महिला की मौत

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के ईसुआपुर थाना अंतर्गत डटरा पुरसौली गांव में शौच करने गई एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई. मृत महिला इसुआपुर थाना क्षेत्र के डटरा पुरसौली गांव निवासी स्वर्गीय चंदेश्वर सिंह की 70 वर्षीय पत्नी राजपति देवी बताई गई है. बताया जाता है कि वह महिला शौच के लिए खेत की तरफ गई थी. जहां खेत में टूट कर गिरे विद्युत तार की चपेट में आ गई.

जिसके बाद उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे उठाकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराने की जा रही है. इस मामले में उसके परिवार वालों ने बताया कि वह शौच के लिए खेत की तरफ गई थी, जहां खेत में टूट कर गिरे विद्युत तार की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *