आभूषण दुकान से दिनदहाड़े करोड़ों की लू’ट ; एक कर्मचारी को गो’ली मा’र किया जख्मी

0 minutes, 0 seconds Read

BEGUSARAI DESK – बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. दिनदहाड़े लूट, डकैती एवं हत्या जैसे संगीन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. आए दिन बिहार के किसी न किसी जिले में हत्या, लूट और डकैती की घटनाएं हो रही है. ताजा मामला बिहार के बेगूसराय से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने रत्न मंदिर ज्वेलर्स में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है क्या अपराधियों ने करोड़ों रुपए मूल्य के आभूषण लूट की घटना को अंजाम दिया है. उस दौरान अपराधियों ने एक कर्मी को भी गोली मार दी,

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के जीडी कॉलेज स्थित रत्न मंदिर ज्वेलर्स की है. बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिल पर चार हथियारबंद अपराधी आए और रत्न मंदिर ज्वेलर्स की दुकान के अंदर घुस गये. दुकान में घुसते ही लुटेरे हथियार के बल पर लूटपाट शुरू कर दिये. उस दौरान अंदर में एक कर्मी मनीष कुमार ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी.

आधे घंटे तक बंधक बनाकर लुटेरे लूटपाट की घटना को अंजाम देते रहे, लेकिन पुलिस को भनक नहीं लगी. बताया जा रहा है कि मनीष कुमार नामक युवक को गोली लगी है. इस घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार, डीएसपी अमित कुमार सहित पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लूट कितने की हुई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि तकरीबन 4 करोड़ से अधिक के गहनों की लूट को अपराधियों ने अंजाम दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *