युवती का अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त को साइबर थाना ने धनबाद से किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

Add

CHHAPRA DESK –  एक युवती का अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सारण साइबर थाना पुलिस ने उक्त अभियुक्त को झारखंड के धनबाद जिला से गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी लेते हुए साइबर डीएसपी सह थाना अध्यक्ष अमन ने बताया कि साइबर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि वादी के पुत्री का अशलील फोटो एवं विडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल किया जा रहा है एवं कॉल कर बार-बार धमकी दिया जा रहा है कि तुमहारी बेटी का शादी नहीं होने देंगें एवं उसका अपहरण कर जान से मार देगें. इस संबंध में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर साइबर थाना कांड सं०-29/25 आई०टी०एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया.

अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर अभियुक्त को झारखंड के धनबाद जिले से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त सारण जिला के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बकवां गांव निवासी मनीष कुमार बताया गया है. छापामारी टीम में उनके साथ साइबर थाना से पु०नि० शशिरंजन कुमार, म०सि०/317 कल्पना कुमारी, सि0/516 ललटु कुमार एवं सि0/275 विकाश कुमार तकनिकी शाखा से शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *