यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 54 वाहनों से 79 हजार रुपये की वसूली ; शहर में प्रतिदिन हो रही कार्रवाई

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण पुलिस प्रतिदिन शहर में अभियान चला कर सड़क पर यत्र-तत्र वाहन खड़ी करने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई कर हजारों रुपए का जुर्माना वसूल कर रही है. सारण पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर सारण यातायात थाना अध्यक्ष रामबालक यादव के द्वारा आज भी शहर में अभियान चलाया गया. जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा. यातायात पुलिस द्वारा लगातार वृहद अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में आज यातायात थाना छपरा द्वारा छपरा शहर को जाम एवं सड़क दुर्घटनाओं से निजात दिलाने के उद्देश्य से प्रतिबंधित क्षेत्र में पार्क किए गए वाहनों एवं यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले 54 वाहनों से 79 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूला की गयी.

वाहनों को टोचन कर ले जाने के दौरान वाहन मालिकों के द्वारा हाथों-हाथ जुर्माना राशि देकर अपना वाहन मुक्त कराया गया. आज मुख्य रूप से नगर पालिका चौक से राजेंद्र सरोवर और योगिनियां कोठी रोड में नो पार्किंग अभियान चलाया गया. इस मौके पर जानकारी देते हुए ट्रैफिक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रामबालक यादव ने बताया कि शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. शहर के मुख्य सड़कों पर नो पार्किंग जोन में बाइक और चार पहिया वाहन पार्किंग किया जाना जाम का मुख्य कारण है. जिसको लेकर वाहनों को चिन्हित करते हुए जुर्माना लगाया जा रहा है. वहीं अनेक वाहनों को टोचन कर थाना लाया जा रहा है. उन्होंने वाहन मालिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और यातायात को सुचारू रखने में पुलिस प्रशासन की मदद करने की अपील की है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *