यह कैसा अंधविश्वास की पानी में उंगली डाल दिया तो लोगों कि बीमारी…! पनियहवा बा…ह…बा

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK –   अंधविश्वास लोगों की आंखों पर ऐसी पट्टी लगाता है कि उन लोगों के सोचने समझने की शक्ति क्षीण हो जाती है. आज विज्ञान का युग है और महिलाएं भी चांद पर पहुंच रही है, लेकिन अभी भी अंधविश्वास बहुत है. ऐसे ही अंधविश्वास का एक मामला आज छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत रौजा मोहल्ला में देखने को मिला. जहां, एक बड़े से मैदान में हजारों की भीड़ एक छोटे से व्यक्ति, (जिसे लोग पनियहवा बाबा कह रहे थे) उनसे अपने पानी भरे बोतल में उंगली डलवाने के लिए बेताब थे. हजारों हजार की भीड़ में लोग एक बोतल पानी लेकर जमीन पर बैठे थे और बोतल का ढक्कन इसलिए खोल रखा था कि वह कथित बाबा उनकी बोतल में उंगली डालेगा अथवा सभी लोगों की उंगली बोतल में डलवाने के बाद मंत्र पढ़ेगा और उनकी बीमारियां उस पानी को पीने से दूर हो जाएंगी.

इससे भी बड़ा अंधविश्वास तो सब सामने आया जब कुछ महिलाएं और पुरुषों ने यह कह दिया कि उस पानी के पीने से उनकी बीमारी कम हो रही है. ऐसा नहीं था कि सभी लोग अनपढ़ थे. उसमें पढ़े-लिखे लोग व पढ़ने लिखने वाले लड़के-लड़कियां भी शामिल थे. लेकिन, अंधविश्वास की जंजीरों में जकड़े हुए ! जिन्हें ना तो 33 करोड़ देवी-देवता समझा सकते हैं और ना ही कोई डॉक्टर, वैध या इंजीनियर. शहर में आज उनका दूसरा रविवार था, जहां हजारों-हजार की भीड़ पहुंची और हजारों रुपए का व्यापार भी हो गया. गांव वाले पानी का बोतल लेकर आने वाले लोगों को बेच रहे थे तो भूंजा, ठेला, खोमचा व चाय-नाश्ता की दुकानें भी वहां सज गई.

कथित बाबा नेपाल से आकर अपने को यीशु का भक्त बताते हैं

पिकअप के ऊपर माइक में बोल रहा रहे व्यक्ति को कथित बाबा बताया गया. जो कि माइक से अपनी रहमत लूट रहे थे और लोगों को उनके गंदे हाथों की उंगली पानी भर बोतल में डलवा कर मंत्र पढ़ रहे थे. लोग भी अंधविश्वास में पागल हो जिले के कोने-कोने से पहुंचे थे. सबके हाथ में पानी की बोतल थी. पूछने पर कोई कुछ बोलने की बजाय पानी की बोतल लेकर बढ़ते हुए देखे गए.

मौके पर पहुंचे नगर थाना अध्यक्ष ने

भारी संख्या में गैदरिंग की सूचना के बाद नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार एवं 112 डायल पुलिस भी मौके पर पहुंचे और आयोजक की जमकर फटकार लगाई. उस दौरान भीड़ अनियंत्रित होते बची. पुलिस के आने की सूचना के बाद वहां थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मची रही और धीरे-धीरे मामला शांत हुआ.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *