विण्डो ट्रेलिंग के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक ने गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे रेल खण्ड का किया संरक्षा निरीक्षण

0 minutes, 2 seconds Read

THAWE, GOPALGANJ DESK – वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने आज गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे रेल खण्ड का संरक्षा , परिचालनिक सुगमता सम्बंधित विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने इस खण्ड पर संरक्षा के साथ-साथ इस खण्ड पर चल रहे विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और कार्य की गुडवत्ता की जांच की. विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान स्पेशल ट्रेन से मंडल रेल प्रबंधक थावे जं पहुंचे और थावे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थावे जं सर्कुलेटिंग एरिया, आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटरों, स्टेशन पैनल,संरक्षा उपकरणों, यात्री सुविधाओं, स्टेशन पर स्थित स्टालों के वेंडरो का लाइसेंस तथा पीने के पानी की समुचित व्यवस्था, प्लेट फॉर्म, प्लेटफार्म पर लगे शेड, प्रकाश व्यवस्था, महिला और पुरुष उच्च क्षेणी प्रतीक्षालय, गार्ड एवं लोको पायलट की रनिंग रूम तथा थावे रेलवे आवासीय कालोनी में स्थित रेलवे आवासों का गहन निरीक्षण किया और रख-रखाव एवं सफाई के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थावे जं रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 21.21 करोड़ की लागत से चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया और संबंधित को सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्टेशनों पर पेय जल की उपलब्धता एवं शौचालय का भी गहन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया. इसके पूर्व अपने निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री कुमार ने पड़रौना स्टेशन एवं था कप्तानगंज स्टेशन का निरीक्षण किया. मंडल रेल प्रबंधक ने पड़रौना में प्रगतिशील यात्री सुविधा विकास कार्यो की प्रगति एवं प्रस्तावित अन्य योजनाओं की रूप रेखा देखी.

इसके साथ ही उन्होंने नए स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, अप्रोच रोड, बुकिंग कार्यालय, स्टेशन मास्टर कक्ष, स्टेशन पैनल एवं संरक्षा उपकरणों का व्यापक निरीक्षण किया. इसके साथ ही उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय को सुव्यवस्थित करने अतिरिक्त फर्नीचर लगाने तथा प्रगतिशील निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने का निर्देश दिया. उक्त अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-2 सत्यम सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं वरिष्ठ रेल पर्वेक्षक उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *