वोट डालने के चक्कर में पुजारी के जीवन भर की कमाई लुट गई ; वोट किया नहीं हो गए बर्बाद

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  वोट डालने के चक्कर में पुजारी के जीवन भर की कमाई लुट गई. पुजारी वोट भी नहीं कर पाये और बर्बाद भी हो गए. मामला छपरा शहर के सोनारपट्टी मोहल्ला स्थित कठिया बाबा मंदिर के पुजारी के घर की है. कठिया बाबा मंदिर के पुजारी झुन्नु पाठक सोनार पट्टी मोहल्ला के सुतापट्टी महारानी स्थान के समीप के निवासी हैं. जहां वह अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं. बीते दिन वह दूसरे चरण के मतदान 11 नवंबर को वोट करने के लिए अपने पैतृक गांव रक्सौल चले गए. आज सुबह अचानक उन्हें पड़ोसी के द्वारा सूचना दी गई कि उनके घर के मुख्य द्वार का के दरवाजा का ताला कटा हुआ है. यह सुनकर उनके होश उड़ गए और पड़ोसियों को घर के अंदर जाकर देखने को कहा तो पड़ोसी ने बताया कि घर के अंदर सारा सामान अस्त व्यस्त है और अलमारी टूटा हुआ है.

यह सुनकर वह बिना वोट डाले ही छपरा के लिए निकल गए और छपरा पहुंचने के बाद उन्होंने अपने घर में प्रवेश कर देखा तो उनके होश उड़ गए उनके घर के मुख्य लोहे के दरवाजे के ताले को काटकर चोर अंदर प्रवेश किए थे और उनके पलंग के साथ लोहे के अलमीरा को तोड़कर उसमें रखें एवं आभूषण को चोरी कर लिया था. जिसके बाद उनके द्वारा 112 डायल पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन प्रारंभ किया. वहीं इस मामले में उनके द्वारा नगर थाना को शिकायत की गई है. नगर थाना को दिए गए आवेदन में उनके द्वारा बताया गया है कि वह वोट डालने के लिए अपने पैतृक घर रक्सौल बीते दिन गए थे.

तभी आज सुबह उन्हें घर में चोरी की सूचना की मिली और वह घर आए तो उन्होंने देखा की चोरी हो चुकी है. उनके द्वारा बताया गया कि उनके अलमीरा में करीब ₹60000 नकद था, जिसे चोरों ने चोरी कर लिया है. इसके साथ ही लाखों रुपए का आभूषण भी चोरी किया गया है. जिसमें सोने के दो पेंडल, दो जिउतियां, हनुमानजी की लॉकेट दो, दो जिउतिया, दो जोड़ा कान का टॉप्स, दो जोड़ा नाक का कील, सोने का मंगलसूत्र एवं दो सोने का अंगूठी के साथ 12 पीस चांदी का गहना, बिछिया, ब्रेसलेट एवं 22 चांदी का सिक्का चोरी किया गया है. उनके द्वारा बताया गया कि करीब 5 से 6 लाख रुपए मूल्य की चोरी हुई है. वही शिकायत के बाद पुलिस चोरों की धड़-पकड़ के लिए प्रयास में लगी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *