विवाहिता की ससुराल में हुई संदेहास्पद मौत ; पति व सास पूछताछ के लिए हिरासत में

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदेहास्पद मौत हो गई. ससुराल वालों के अनुसार मौत का कारण सीढ़ी के पहले पायदान से गिरना बताया जा रहा है. मृत महिला का मायका और ससुराल एक ही थाना क्षेत्र में है. उक्त विवाहिता अवतार नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर सोअरा गांव निवासी पप्पू कुमार शर्मा की 27 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में की गई. बताया जा रहा है कि सीमा देवी के अपने ससुराल वालों से पूर्व से विवाद चल रहा था और बीते दिन समझौता भी हुआ था. आज अचानक उसके मायके वालों को पता लगा कि घर में सीढी के पहले पायदान से गिरने के कारण

Add

उसकी मौत स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान हो गई. सूचना के बाद वे लोग वहां पहुंचे और इस बात की जानकारी थाना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. वहीं समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. उसे दौरान पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतका के पति और सास को भी हिरासत में ले रखा है. फिलहाल जांच जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *