विवाद सुलझाने गई पुलिसकर्मियों पर हमला और पिस्टल छीनने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत औढ़ामल गांव में मारपीट की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों के द्वारा पथराव करने के बाद मारपीट की घटना की गई, जिसमें दो सिपाही घायल भी हो गए. जिसको देखते हुए पुलिस ने थाना से और भी पुलिस बल को बुलाया और कार्रवाई में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि सारण पुलिस द्वारा कानून को हाथ में लेने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस पर हमला करने एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने बताया कि सारण जिला के गड़खा थानान्तर्गत फुरसत मोड़ पर विधि व्यवस्था संधारण के दौरान ई0आर0एस0एस0 पटना कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि ग्राम- औढ़ामाल में मारपीट हो रही है. उक्त सूचना पर आवश्यक कार्यवाई करते हुए ग्राम औढ़ामल पहंच कर दुधनाथ साह से पुछ-ताछ करने लगा. पुछ-ताछ के क्रम में कुछ व्यक्तियों के द्वारा गाली-गलौज करते हुए पिस्टल छीनने का प्रयास किया जाने लगा और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया गया. उक्त व्यक्तियों के द्वारा जान मारने कि नीयत से लाठी, डंडा, लोहे का रॉड, एवं ईंट, पत्थर से प्रहार करने लगे. जिससे सि0/645 अमरेश कुमार एवं सि0/187 रवि राजेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

जख्मी हुए सिपाही को गड़खा के सरकारी अस्पताल में ईलाज कराया गया. पुलिस पदाधिकारी को जान मारने की नीयत से एव सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में गड़खा थाना कांड सं0-574/24 बी0एन0एस0 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों में गड़खा थाना क्षेत्र के औढ़माल गांव निवासी स्व0 अमीरा साह के पुत्र दुधनाथ साह, पंकज साह, मंटु साह एवं बीरू कुमार शामिल हैं. छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों में पुलिस उपाधीक्षक ईषा गुप्ता (प्रशि0) थानाध्यक्ष गरखा थाना, स0अ0नि0 शशिकान्त कुमार गड़खा थाना एवं थाना के अन्य कर्मी थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *