विश्व रक्तदान दिवस पर सदर अस्पताल छपरा में रक्तदान शिविर आयोजित

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आज 14 जून को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं जागरूक नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. वही कार्यक्रम के दौरान उपाधीक्षक डॉ के एम दुबे ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि इसके माध्यम से किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है. उन्होंने बताया कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए अस्पतालों में इसकी उपलब्धता बनाए रखने के लिए नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान जरूरी है. उन्होंने खासकर युवाओं से आगे आकर रक्तदान करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की.

Add

वहीं रक्त केंद्र की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ किरण ओझा ने कहा कि एक यूनिट रक्त से कई मरीजों को लाभ मिल सकता है. उन्होंने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति तीन माह के अंतराल पर सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है. रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती, बल्कि इससे शरीर की नियमित स्वास्थ्य जांच भी हो जाती है. उन्होंने लोगों से रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और इसे जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया. वही शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया और उन्हें भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, रक्त केंद्र के कर्मचारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. वही रक्तदान करें जीवन बचाएं के संदेश के साथ शिविर का समापन हुआ.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *