विराट हिन्दू सम्मेलन में राम भक्तों ने हनुमान चालीसा का किया संगीतमय पाठ

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत रिविलगंज प्रखंड स्थित दुर्गा मंदिर बैजुटोला रिविलगंज में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 1100 रामभक्तो द्वारा हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ रामघाट के महंत राम प्रिय दास महाराज, गौतम ऋषि मंदिर के महंत प्रभात दास महाराज, राम लखन दास मठिया के महंत फ़ौदार दास महाराज, दुर्गा मंदिर बैजुटोला के महंत मिथलेश तिवारी, सीताराम वेद विद्यालय के प्राचार्य आचार्य विकास पांडेय, आचार्य मनीष तिवारी एवं वेद विद्यालय के बटुकों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान सभी महंतों ने कहा कि हिंदू धर्म को हम सभी को जानने की आवश्यकता है यह सम्मेलन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि हम सब सनातनी हिंदुओं की एकजुटता का प्रतीक है.

Add
हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति की रक्षा, सामाजिक एकता और हिंदू समुदाय को अपनी शक्ति व पहचान के प्रति जागरूक करना है. यह आयोजनों के माध्यम से जातिगत भेदभाव को मिटाकर, राष्ट्रहित में हिंदू समाज को संगठित होने और देश को वैभवशाली बनाने के लिए प्रेरित करता है. हम सभी को जाति, भाषा और पंथ से ऊपर उठकर एक होना है, क्योंकि विभाजित रहने पर ही समाज कमजोर पड़ता है. सनातन धर्म जीवन जीने की कला है, जो वसुधैव कुटुंबकम् और मानवता का संदेश देता है. हमें अपने संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है.


मजबूत हिंदू समाज ही समर्थ भारत का आधार है. हमें राष्ट्रहित और धर्म की रक्षा के लिए संकल्पित होना होगा. हम अपनी शक्ति को पहचानें, संगठित रहें और भारत को विश्वगुरु के रूप में पुनः स्थापित करने में योगदान दें. विराट हिन्दू सम्मेलन में 7 बार संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ सामूहिक रूप से किया गया जो माहौल को पूरा भक्तिमय बना दिया. हनुमान चालीसा पाठ के बाद भव्य महाआरती किया गया जिसमें आगंतुक सभी अतिथियों द्वारा आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया. कार्यक्रम के दौरान गायक हेमंत गिरी और मनोज बिहारी ने भक्तों को भजन कीर्तन से बहुत मनोरंजन करवाया .


कार्यक्रम में छपरा के विधायिका छोटी कुमारी, छपरा महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता,उप महापौर प्रतिनिधि धर्मनाथ पिंटू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से रजनीश सुधाकर, पूर्व बजरदंग दल के प्रांत संयोजक राहुल मेहता, विश्व हिंदू परिषद सारण विभाग सह मंत्री धनंजय कुमार इत्यादि की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम के सफल संचालन में धर्मेंद्र सिंह मुन्ना समाजसेवी, अभिषेक शर्मा, मनोज साह,विजय अवस्थी गुड्डू ,पप्पू प्रसाद,शैलेश यादव,धनंजय उदय,नरेंद्र सिंह, गुंजन अवस्थी इत्यादि ने मुख्य भूमिका निभाई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *