विदेश में बनी ड’कैती की योजना ; लु’टेरे बॉर्डर पार कर बिहार पहुंचे और घटना को अंजाम देकर हो गये फुर्र

0 minutes, 1 second Read

DARBHANGA DESK – बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से सामने आ रही है. जहां पुलिस ने डकैती के दौरान गृह स्वामी की हत्या मामले का उद्भेदन करते हुए उसमें विदेशी लुटेरे के होने के नए ट्रेंड का खुलासा किया है. जहां दरभंगा में लूट के दौरान मकान मालिक को बंधक बनाते हुए पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. इस पूरे लूटकांड का प्लान पड़ोसी नेपाल देश में बनाया गया था और स्थानीय अपराधी का इस्तेमाल लाइनर और लूटे जेवरात को खपाने के लिए किया गया था. इस तरह का पहला मामला सामने आया है, जिसमें दूसरे देश से आये बदमाशों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया और घटना के बाद नेपाल भाग गए. ये अपराध का नया ट्रेंड सामने आया है, जिसकी पुष्टि दरभंगा पुलिस ने की है.

2 नवम्बर की रात हुई थी वारदात

दरभंगा जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी सागर बैंकर्स कॉलोनी में 2 नवम्बर की रात अवकाश प्राप्त अधिकारी जतिश चन्द्र मिश्र के घर भीषण डकैती एवं हत्या की गई थी. उस मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. सिटी एसपी सागर कुमार ने बताया कि इस घटना में को अंजाम पड़ोसी देश नेपाल से आये अपराधियों के साथ स्थानीय अपराधियों ने लाइनर और लुटे समान खपाने में साथ दिया था. इस घटना में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने गिरफ्तार राजा कुमार के पास से लूटे गए 18 ग्राम सोना सहित चांदी का एक जोड़ा पायल और मोबाइल बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियो में एक नाबलिग है जबकि दूसरा शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के चुनाभठी निवासी जय किशुन प्रसाद का पुत्र राजा कुमार है. वहीं नेपाल के डकैत पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस का दावा है कि नेपाल के पांच अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद सब कुछ सामने आ जायेगा. हालांकि घटना में लूटे गए रुपये सहित कई सामान को पुलिस ने अब तक बरामद नहीं किया है.

सिटी एसपी सागर कुमार ने बताया कि लूट की घटना में शामिल एक अपराधी को 18 ग्राम गलाया हुआ सोना के साथ पकड़ा गया है, जबकि दूसरा अपराधी नाबालिग है. गिरफ्तार राजा कुमार ने पूछताछ में नेपाल से आये अपराधियों के विषय मे जानकारी दी. उसकी निशानदेही पर नेपाल से आये अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. सभी कम उम्र के अपराधी हैं जो नशा के आदी हैं और घटना के समय भी नशा किये हुए थे, जो उन्होंने खुद ब्यान दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *