वाराणसी में झंडोतोलन के दौरान छपरा एवं सिवान के उप निरीक्षक समेत अनेक रेलकर्मी किए गए बेहतर कार्य के लिए सम्मानित

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA / SIWAN DESK – पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरी भव्यता एवं विस्तार के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने रेलवे मिनी स्टेडियम, लहरतारा में आयोजित भव्य समारोह में अपनी कर्तव्यपरायणता का परिचय देकर रेल सुरक्षा एवं संरक्षा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 15 कर्मचरियों को मंडल स्तर पर प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया. इस अवसर पर वाराणसी मंडल के अपर मंडल रेल बंधक(इन्फ्रा) रोशन लाल यादव, अपर मंडल प्रबंधक(परिचालन) आर के सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक(गतिशक्ति) कौशलेश सिंह, मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा मोनिका सक्सेना एवं कार्यकारिणी की सदस्याएं,

वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ए पी सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एण्ड वैगन) अनुभव पाठक, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(EnHM) अभिषेक राय, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामकृष्णन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (I) ऋषि श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (II) सत्यम कुमार सिंह , वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (III) अनुज वर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, वरिष्ठ मंडल सामाग्री प्रबंधक नितेश अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(कर्षण) आर एन सिंह तथा मंडल कार्यालय पर कार्यरत कर्मचारी गण उपस्थित थे.

मंडल स्तर पर मंडल रेल प्रबंधक से पुरस्कार प्राप्त करने वालों में मयंक भूषण तिवारी/सहायक उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल/सिवान, संजय कुमार राय/उप निरीक्षक रेसुब/छपरा, प्रमोद कुमार/उप निरीक्षक रेसुब छपरा, शोभनाथ सिंह/कांस्टेबल रेसुब/वाराणसी, रुदल यादव/की मैन/सिवान, रामबाबू चौधरी/की मैन/कोपा सम्होता,सं जय कुमार/वरिष्ठ यांत्रिक तकनीशियन/छपरा, राम अवध यादव/यांत्रिक तकनीशियन/बनारस डिपो, मोहन कुमार पटेल/तकनीशियन कर्षण/छपरा,मणिकांत सिंह/स्टेशन मास्टर/आंकुशपुर, राजेश कुमार/स्टेशन मास्टर/बैतालपुर, शशिकांत वर्मा/कांटा वाला/पिपरईच, चंद्रप्रताप गौतम/सहायक/टी आर डी/औडिहार, अरुण कुमार सिंह/मंडल यातायात निरीक्षक/बनारस एवं राम नारायण यादव/स्टेशन मास्टर/किडिहरापुर शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *