उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री सारण जिला की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री) की बैठक संपन्न

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सूबे के उपमुख्यमंत्री सह सारण जिला प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री) की बैठक आहुत की गई. सबसे पहले विगत बैठक में उठाये गए बिंदुओं के अनुपालन को लेकर विभागवार चर्चा की गई. जिसमें सभी सदस्यों से उनका फीडबैक लिया गया. नगर निगम छपरा क्षेत्र अंतर्गत कचरे का डोर स्टेप उठाव को व्यवस्थित तरीके से कराने को कहा गया. नगर निगम में स्ट्रीट लाइट की मरम्मती की प्रभावी व्यवस्था, हथुआ मार्केट के अंदर या बाहर सार्वजनिक शौचालय/यूरिनल की व्यवस्था आदि से संबंधित मांग सदस्यों द्वारा की गई. वहीं डबल डेकर निर्माण के कारण गलियों के माध्यम से अधिकांश लोगों का आवागमन हो रहा है, इसके लिये मुख्य मार्ग के पास गलियों के सम्पर्क पॉइंट को सुगम बनाए रखने हेतु कार्रवाई करने को कहा गया. एक सदस्य द्वारा साहेबगंज से मौना चौक-साढा ढाला तक की सड़क के पुनर्निर्माण हेतु कार्रवाई का अनुरोध किया गया.

वहीं कोपा में ट्रॉमा सेंटर बनाने, रिविलगंज में महर्षि दधीचि के आश्रम का विकास , अमृत सरोवरों के सौंदर्यीकरण आदि जैसे बिदुओं को विभिन्न सदस्यों द्वारा उठाया गया. बैठक में समिति के सदस्यगण द्वारा उठाये गये महत्वपूर्ण बिदुओं से संबंधित कार्यान्वयन को लेकर जिलाधिकारी को विधिवत पहल करने को कहा गया. बैठक में सांसद महराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, उपाध्यक्ष जिला कार्यक्रम कार्यान्यवन समिति रंजीत कुमार सिंह, समिति के उपाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह, विधायक जनक सिंह, विधायक जितेंद्र राय, विधायक कृष्ण कुमार मंटू, विधायक सुरेंद्र राम, विधायक विनय सिंह, विधायक, रणधीर सिंह, विधायक छोटी कुमारी, विधायक करिश्मा, जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी, उप महापौर रागिनी कुमारी, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार उपविकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी, अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार, नगर आयुक्त रंजीत कुमार, समिति के अन्य सदस्यगण, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता आदि उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *