उपचार के नाम पर तांत्रिक सहित तीन लोगों ने किशोरी के साथ किया गैंगरेप ; दूसरे कमरे में थे परिवार वाले, हुई गिरफ्तारी

GOPALGANJ DESK –  गोपालगंज जिला में उपचार के नाम पर तांत्रिक सहित तीन लोगों के द्वारा एक किशोरी के साथ गैंगरेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तांत्रिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पीड़िता का आरोप है कि सिर में दर्द के बाद वह एक मेडिकल शॉप से दवा लेने गई थी. उसी दौरान दुकानदार ने एक तांत्रिक से इलाज कराने की सलाह दी. अगले दिन वह अपनी मां और भाई के साथ उसी मेडिकल शॉप में तांत्रिक से इलाज कराने पहुंची.

पीड़िता का आरोप है कि मां और चचेरे भाई को बाहर कमरे में बंद कर तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया है. आरोपियों की पहचान बेतिया निवासी दिवाकर पांडेय, ITI कॉलोनी निवासी अनिल पांडेय और दवा दुकानदार विनोद कुमार के रूप में की गई है. फिलहाल पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक स्टेशन रोड स्थित विनोद मेडिको शॉप की है. जहां पीड़िता ने डायल-112 को कॉल कर सूचना दी. सूचन पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने तांत्रिक सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को सदर अस्पताल में मेडिक जांच के लिए भेज दिया.

इस मामले में एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि डायल-112 को सूचना मिलने के बाद लड़की को बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि पीड़िता की तबीयत काफी दिनों से खराब थी. जिसके बाद आरोपियों ने झाड़ फूंक के बहाने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है. फिलहाल तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *