यूपी से पिकअप पर सब्जी लाद कर आ रहे चालक को गोली मार अपराधियों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बेखौफ बदमाशों ने पिकअप चालक को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी गाड़ी में रखे करीब एक लाख रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए. गोली चालक के गले में मारी गई है. घटना बीती देर रात विजयीपुर थाना क्षेत्र के पगरा रोड स्थित खानुआ मोड़ के पास की है. जख्मी पिकअप चालक की पहचान यूपी के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के खंडेछापर गांव निवासी कमरूदीन शेख के पुत्र सैमुल्लाह शेख के रूप में की गई है. दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि जख्मी पिकअप चालक अपने पिकअप पर सब्जी लाद कर गोपालगंज आ रहा था. उसी बीच अज्ञात बदमाश विजयीपुर थाना क्षेत्र के पगरा रोड स्थित खानुआ मोड़ के पास देर रात करीब 12 बजे गाड़ी को रुकवाकर उससे लूटपाट करने लगे, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी गर्दन में गोली मार दी. साथ ही एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए.

Add

घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ जख्मी ड्राइवर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही हथुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन गुप्ता और विजयीपुर थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान जल्द से जल्द की जा सके.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *