यूपी से आकर बेचता था तेल, हुई संदिग्ध मौत ; गले में शर्ट लपेटकर बनाया गया था फंदा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालपुर गांव में एक टेंटनुमा घर में संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति को मृत पाया गया. उसके गले में सफेद शर्ट का फंदा बनाया कर लपेटा हुआ पाया गया. इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची जनता बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला अंतर्गत बरगढद थाना क्षेत्र के करमुजला बरगद गांव निवासी सुच्चा सिंह के 36 वर्षीय पुत्र हजारी सिंह के रूप में की गई है, जो की सड़क किनारे टेंट लगाकर तेल बेचने का काम करता था. इस घटना के बाद उसकी पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल था. बताया जा रहा है कि वह सड़क किनारे टेंट लगाकर दर्द व अन्य लोगों का तेल बेचने का काम करता था बीती रात्रि भी होते टेंट में सोया हुआ था.

Add

सुबह में शौच के बाद उसकी पत्नी जब टेंट में पहुंची तो पाया कि उसके पति की मौत हो चुकी है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन प्रारंभ किया तो पाया गया कि उसके गले में सफेद रंग के शर्ट को फंदा बनाकर लपेटा गया था. जिसके कारण उसके गले पर जख्म के निशान बने हुए थे. वहीं पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसकी पत्नी को सौंप दिया गया. इस घटना के बाद पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी वस्तुस्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *