उ’चक्कों ने वृद्ध से झ’पट लिया ₹2 लाख का थैला ; रो’ते-पी’टते वृद्ध पहुंचा थाना

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक बाजार मैं उच्च कौन है एक वृद्ध से ₹2 लाख का थैला झपट लिया और झपटकर आसानी से भाग निकलने में सफल रहा. बताया जाता है कि वह वृद्ध मशरक थाना क्षेत्र अवस्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकासी कर घर जा रहा था. तभी मशरक मेला बाजार मे धक्का-मुक्की कर झोला झपट कर एक उच्चका फरार हो गया. पीड़ित वृद्ध जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली पिण्डी टोला गांव निवासी स्व कमला तिवारी के पुत्र राजनारायण तिवारी बताये जाते है.

उन्होंने बताया कि आज शुक्रवार को बाजार क्षेत्र से किराना दुकानदार राजकुमार साह के पास से एक लाख तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से एक लाख रूपए निकाल मशरक तख्त के रास्ते साइकिल से घर जा रहे थे. तभी मशरक मेला बाजार नर्सरी के पास में कुछ अज्ञात लोगों ने धक्का-मुक्की कर झोला लेकर फरार हो गए. मौके पर थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है.

उन्होंने बताया कि झोले में दो लाख रुपए, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड था. इस मामले में पीड़ित वृद्ध की शिकायत पर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर उच्चकों की धर-पकड़ के प्रयास में लगी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *