टीटीई ने मांगा टिकट तो घों’प दिया चा’कू ; आरोपी गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – बिहार के पटना जंक्शन पर चाकूबाजी मामले में आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके द्वारा पटना जंक्शन पर बीती संध्या टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया गया था. इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कर कार्रवाई कर रही थी. जंक्शन पर सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

ट्रेन में इयर फोन बेचता है आरोपी

इस कार्रवाई की जानकारी पटना रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने दी. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक कुमार झा (21) खुसरूपुर जिला पटना निवासी के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रेन में मोबाइल का एसेसरीज बेचने का काम करता है. पुलिस पूछताछ के बाद जेल भेजने की तैयारी कर रही है.चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस के द्वारा तहकीकात कर महज 4 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई. आरोपी दीपक कुमार वेंडर का काम करता है. ट्रेन में घूम-घूमकर मोबाइल का इयर फोन बेचता है.

टिकट मांगने पर विवाद

शुक्रवार को टीटीई देवेश कुमार सिंह के द्वारा टिकट चेक किया जा रहा था. बख्तियारपुर से पटना आ रही कोसी एक्सप्रेस में चेकिंग कर रहे थे. उसी दौरान दीपक कुमार से भी टिकट की मांग की गई. इसके बाद ट्रेन पटना पहुंची और प्लेटफार्म नंबर दो पर देवेश कुमार के द्वारा टिकट बनाने के लिए बोला गया. इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई. उसी दौरान दीपक कुमार ने चाकू से हमला कर दिया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहतानः इसकी लिखित शिकायत पटना के जीआरपी थाने में करायी गयी थी. जिसके बाद फुटेज के आधार पर आरोपी दीपक कुमार की पहचान की गई. आरोपी को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया. जख्मी देवेश कुमार सिंह का इलाज पटना स्थित रेलवे अस्पताल में चल रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *