अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत ; ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के गौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा रसूलपुर गांव के समीप मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के गौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा रसूलपुर गांव निवासी बच्चू साह के 70 वर्षीय पुत्र दशरथ साह के रूप में की गई. इस घटना के संबंध में बताया जाता है की रात्रि में वह घर के सभी सड़क से होकर टहल रहे थे उसी बीच अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए और सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई.

Add

सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौत हुई है. वही, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा ट्रक व चालक को भी गया है. वहीं पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *