ट्रेन में महिला के साथ मनचले ने की छेड़खानी ; यात्रियों ने कुटाई के बाद पुलिस को सौंपा

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – नई दिल्ली से सुपौल जा रही समर स्पेशल ट्रेन में सफर कर रही एक महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर छपरा जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी स्वर्गीय देवधारी ठाकुर का पुत्र विनय कुमार शर्मा बताया जाता है. यात्रियों ने बताया कि वह शराब के नशे में था. हालांकि जीआरपी के द्वारा नशे की बात नहीं बताई गई. इस मामले में दिल्ली निवासी पीड़िता ने जीआरपी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. वहीं जीआरपी थानाध्यक्ष बीपी आलोक ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

Add

मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और केस का अनुसंधान राजेश कुमार को सौंपा गया है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता महिला कोच में यात्रा कर रही थी. उसी दौरान ट्रेन में आरोपित ने उनके साथ छेड़खानी की. महिला द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर कोच में मौजूद अन्य यात्रियों ने आरोपित को पकड़ लिया. उस दौरान यात्रियों ने उसकी पिटाई भी कर दी. ट्रेन के छपरा पहुंचने पर आरोपित को जीआरपी के हवाले कर दिया गया. मारपीट में घायल होने के कारण पुलिस ने आरोपित को चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा. मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *