ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले शातिर चोर को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार ; चोरी का मोबाइल व आभूषण बरामद

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्णन के निर्देश पर रेल यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले एक शातिर अपराधी को आरपीएफ, सीआईबी व सीपीडीएस टीम ने गिरफ्तार किया है. इस संदर्भ में आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार यादव तथा सीआईबी प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि प्लेटफार्म पर चेकिंग की जा रही थी उसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या दो के पश्चिमी छोर स्थित शौचालय के पास संदिग्ध स्थिति में एक युवक को पकड़ा गया. तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से दो मोबाइल फोन (रियलमी और आईटेल), चांदी की हनुमान जी की मूर्ति, चार पीस चांदी का पायल, एक चांदी का ब्रेसलेट और एक चांदी की अंगूठी बरामद की गई. बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है.

Add

पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने स्वीकार किया कि उसने ये सभी सामान ट्रेन संख्या 19306 कामख्या-अंबेडकर नगर एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों से चोरी किए हैं. आरोपी की पहचान वैशाली जिले के बिद्दुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मझौली निवासी 19 वर्षीय बब्लू कुमार के रूप में हुई है वहीं उन्होंने बताया कि आरोपी हाजीपुर-छपरा रेलखंड और ट्रेनों में घूमकर मौका पाकर यात्रियों के कीमती सामानों की चोरी करता था.

फिलहाल उसका आपराधिक इतिहास पता नहीं चल सका है. गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया. इस संबंध में रेल थाना में कांड संख्या 93/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. टीम मे आरपीएफ के उपनिरीक्षक विशाल हेड कांस्टेबल सीआईबी रामसूरत यादव कांस्टेबल संजय यादव कांस्टेबल बलवीर यादवसमेत अन्य शामिल थे. वही इस मामले की जांच जीआरपी के एसआई संदीप कुमार कर रहे हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *