ट्रेन के अंदर फायरिंग ; प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या से सनसनी ; पहले भी हुआ था जानलेवा हमला

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – बिहार में ट्रेन के अंदर पटना के एक प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात देर रात पटना-गया रेलखंड पर पोठाही और नदवां स्टेशन के बीच नीमा हॉल्ट के पास हुई है. हथियारबंद अपराधियों ने पटना से गया जा रही मेमू पैसेंजर ट्रेन के अंदर वारदात को अंजाम दिया है. ट्रेन में गोलीबारी होने के बाद यात्रियों के बीच दहशत और अफरा-तफरी मच गई. हत्यारे बेखौफ होकर नदवां स्टेशन पर उतरकर आराम से भाग निकले. जमीन कारोबारी पर दो हफ्ते पहले भी जानलेवा हमला हुआ था.

मृतक की पहचान पटना जिले के मसौढ़ी थाना इलाके में दहिभत्ता गांव के रहने वाले 66 वर्षीय जमीन कारोबारी जगदीश सिंह उर्फ भोला शर्मा के रूप में हुई है. तारेगना रेल पुलिस ने शव को ट्रेन से बरामद कर उतारा और कानूनी कार्रवाई में जुट गई. पुलिस के अनुसार भोला शर्मा पटना से घर जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन में सवार हुए थे. पोठही स्टेशन पर अपराधी ट्रेन में चढ़े और जमीन कारोबारी भोला शर्मा की तलाश करने लगे. नीमा हॉल्ट के पास जैसे ही ट्रेन पहुंची अपराधियों ने भोला शर्मा को ढूंढकर उन्हें मार डाला. भोला की मौके पर ही मौत हो गई. जीआरपी मामले की जांच कर रही है.

11 जून को भी हुई उसपर हुई थी फायरिंग

बीते 11 जून को भी अज्ञात अपराधियों ने जय प्रकाश सिंह उर्फ भोला शर्मा पर हमला हुआ था. बदमाशों ने उनपर तीन राउंड फायर किए थे, जिसमें से एक गोली उनके हाथ में लगी और वे जख्मी हो गए थे. बताया जा रहा है कि भोला शर्मा प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे. इसी कारोबार में उनकी कुछ लोगों से दुश्मनी हो गई थी. दो सप्ताह पहले उन्होंने मसौढ़ी थाने में अपने बड़े भाई चंद्रभूषण शर्मा पर जमीन विवाद में भाड़े के गुंडों द्वारा गोली मरवाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *