ट्रैक्टर चालक को अपराधियों ने मारी गोली ; गंभीर स्थिति में रेफर

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK –  गोपालगंज जिला के मांझागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजपुरवा गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने ट्रैक्टर चालक को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. जख्मी युवक की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव निवासी विनोद सिंह के 20 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करने में जुट गई है.

Add

बताया जाता है की गोली उसके पीठ में लगी है. बताया जा रहा है कि पीयूष कुमार अपने खेत से गन्ने को लेकर अपने ट्रैक्टर ट्राली से शहर के हरखुआ स्थित चीनी मिल में गया हुआ था. चीनी मिल में गन्ना गिराने के बाद वह वापस अपने घर ट्रैक्टर से लौट रहा था. उसी बीच वह जैसे ही मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव में पहुंचा, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसके पीठ में गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और आनन-फानन में उसे रेफर किया गया है. जख्मी हालत में उसने अपने मामा के लड़कों को फोन किया. जिसके बाद युवक के मामा के लड़के घटनास्थल पर पहुंचे और उसे जख्मी हालत में उठाकर इलाज के लिए लेकर मॉडल अस्पताल में पहुंचे, जहां उसका प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद रेफर किया गया है. फिलहाल, विवाद के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *