टोटो चालक को गो’ली मा’रने वाले 3 अपराधी दो पि’स्टल व का’रतूस के साथ गि’रफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

GAYA DESK –  बिहार में गया जिला अंतर्गत रामपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक टोटो चालक को गोली मारने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने गुरूवार को बताया कि 25 दिसंबर को रामपुर थाना क्षेत्र के एपी कॉलनी क़ब्रिस्तान के समीप एक टोटो चालक को अपराधियों ने गोली मार दी थी.

इस मामले में शामिल तीन अपराधियों को गया कॉलेज खेल परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके पास से एक देशी पिस्तौल, तीन कारतूस, मोबाईल फोन और 66 हजार रुपए बरामद किए गए हैं. भारती ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में विकास कुमार, शुभम कुमार और एक नाबालिग युवक शामिल है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *