टॉप 10 में शामिल 5 अ’पराधी कार्बाइन एवं लूट के सोने-चांदी के साथ गिरफ्तार ; लू’ट, ह’त्या एवं डकैती के मामले में थी तलाश

0 minutes, 0 seconds Read

SIWAN DESK – वान पुलिस टीम ने टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल 5 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए सिवान एसपी शैलेश कुमार ने बताया कि पांचो को कुख्यात की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लूट, हत्या एवं डकैती के कई केस का उद्भेदन किया है. गिरफ्तार अपराधियों पर बीते 13 अक्टूबर को बाइक पर सवार होकर जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के चाडी बाजार स्थित करीना ज्वेलर्स में घुसकर लूटपाट एवं गोलीबारी की घटना को अंजाम देने का आरोप है.

बता दें कि इस गोलीबारी में दुकान मालिक आकाश कुमार की मौत भी हो गई थी. वहीं पड़ोसी दुकानदार पिंटू कुमार घायल हो गया था. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी. पुलिस टीम ने इस कांड में प्राथमिकी अभियुक्त सुजीत कुमार बिंद एवं उसके चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से सोना, चांदी, कार्बाइन, गोलियां और बाइक बरामद की है. इन अपराधियों के पकड़े जाने से लूट, हत्या एवं डकैती के केस का उद्भेदन हुआ है. गिरफ्तार अपराधियों में सिवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी सुजीत कुमार, सराय थाना क्षेत्र के मखदूम सराय निवासी

विक्रमजीत गुप्ता उर्फ झिंगना, आंदर थाना निवासी अमरजीत कुमार उर्फ अमर बिंद, नगर थाना क्षेत्र के राम नगर निवासी अंगद मिश्रा और रामनगर निवासी अमरेंद्र पटेल शामिल है. अपराधियों के पास से एक कार्बाइन, 2 मैगजीन, 4 गोली, एक पिस्टल, दो मैगजीन, 4 गोलियां, दो देसी कट्टा और 4 गोली, एक बुलेट मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, लुटा हुआ सोना 111 ग्राम, 2 किलो 495 ग्राम चांदी, तीन किलो 570 ग्राम गांजा और 64 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *