ठेकेदार को अपराधियों ने गोलियों से भूना ; घर से बुलाकर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK –  बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है. अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस एक मामले में खुलासा करती तब तक अपराधी नई घटना को अंजाम दे देते हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दे दिया है. अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया है. इस घटना में युवक की मौत हो गई है. वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामला बिहार के शिवहर जिला अंतर्गत पिपराही थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर गांव का है. जहां तटबंध पर बीती देर रात एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई.

मृतक की पहचान माधोपुर निवासी अरविंद सिंह के पुत्र ऋषिकेश कुमार के रूप में की गई है. ऋषिकेश नल-जल योजना में ठेकेदारी करता था। परिजनों के अनुसार, गांव का ही एक युवक उसे रात में तटबंध की ओर बुलाकर ले गया था. कुछ ही देर बाद तीन गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई. गोली लगने से मौके पर ही ऋषिकेश की मौत हो गई. वारदात की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ तटबंध पर जमा हो गई, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना की सूचना मिलने पर पिपराही थाना अध्यक्ष सुबोध मेहता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *