टेंपो चालक से लू’टपाट कर रहे एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ; दूसरा फरार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थानान्तर्गत उमधा गांव के समीप एक टेंपो चालक से लूटपाट के प्रयास में 01 अपराधी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में मौके से गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हो सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि मुफस्सिल थाना पुलिस टीम को सुचना मिली की मुफस्सिल थाना क्षेत्रान्तर्गत उमधा गांव के पास 01 टेंपो चालक के साथ बाइक सवार 02 युवक लूट का प्रयास कर रहे हैं.

 

उक्त सूचना पर मुफ्फसिल थाना पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 अपराधी को 01 चाकू, नशीली दवा एवं 1 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड सं0-831/23, दिनांक- 12.10.23 दर्ज कर उक्त घटना में संलिप्त अन्य अपराधी के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी गांव निवासी पुष्पक कुमार सिंह बताया गया है. छापेमारी टीम में मुफस्सिल थाना के प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक प्रिंस राज एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *