तेज रफ्तार का क’हर : सरिया लदे ट्रैक्टर में कार ने मा’री ट’क्कर ; एक मौ’त, तीन रे’फर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के नयागांव थाना अंतर्गत हसनपुर गांव स्थित निर्माणाधीन फोर लेन पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार से जा रहे कार चालक ने छड़ लदे ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दिया. इस घटना के बाद वहां जोरों की आवाज हुई. वहीं कार का बैलून भी खुल गया लेकिन एक व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई. जबकि कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान जिले के मढौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकहा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के 52 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार सिंह के की गई.

वही कार सवार चार लोगों को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. घटना बीती देर रात की बताई गई है. इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नया गांव थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा दल बल पहुंच गए. इस बीच ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

नयागांव थाना अध्यक्ष ने बताया की छड़ लदा उक्त ट्रैक्टर पटना से छपरा की तरफ जा रहा था. उसी बीच उक्त कार ने ट्रैक्टर में पीछे से ठोकर मार दी. इस हादसे में राजेश सिंह की मौत हो गई है. ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर हाल-बेहाल है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *