तेज रफ्तार का क’हर : अ’नियंत्रित वाहन ने साइकिल सवार वृ’द्ध को रौं’दा, मा’तम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है. ताजा मामला आज रात्रि का है, जहां साइकिल से घर लौटने के दौरान अनियंत्रित वाहन ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंद दिया. जिसके कारण गंभीर स्थिति में उन्हें गड़खा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग की है. जहां भेल्दी थाना क्षेत्र के संदलपुर निवासी महेंद्र साह के 62 वर्षीय पुत्र अबीरचंद्र साह को अनियंत्रित वाहन ने रौंद दिया.

जिसके कारण उनकी मौत हुई है. सूचना के बाद भेल्दी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस संबंध में मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता अबीरचंद्र साह साइकिल से घर लौट रहे थे. उसी बीच गांव के ही समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके कारण वह गिरकर वहीं पर अचेत हो गए. घायल अवस्था में उन्हें गड़खा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *