तेज रफ्तार का कहर : अलग-अलग हादसों में महिला समेत चार की हुई मौत ; महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त

0 minutes, 6 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है प्रतिदिन तीन-चार लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. जिसमें अनियंत्रित ट्रक से दुर्घटनाएं सर्वाधिक हो रही है. आज भी जहां तीन मौतें सड़क दुर्घटना में तो एक युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है. वहीं सड़क दुर्घटना में मृत महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है. पहली घटना छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मेथवलिया चौक के समीप घटी, जहां अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से गंभीर बाइक सवार एक युवक की मौत सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. वहीं बाइक चला रहे युवक को मामूली चोटे आई. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला.

 

मृत युवक जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ गांव निवासी मदन शर्मा का 23 वर्षीय पुत्र कमल किशोर कुमार बताया गया है. वही मामूली रूप से घायल युवक परसागढ निवासी ललन कुमार शर्मा का पुत्र अमित कुमार बताया गया है. दोनों रिश्ते में चचेरे भाई हैं. इस घटना की सूचना के बाद पूरे घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर संध्या पंचनामा के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया. इस मामले में अमित के बयान पर जब्त ट्रक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

दूसरी घटना जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में हुई, जहां सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसकी मौत गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया, लेकिन समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पाई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा है.

तीसरी, घटना छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत माने मठिया गांव के समीप घटी, जहां अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से एक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें सवार एक युवक की मौत हो गई. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर कुछ देर के लिए प्रदर्शन भी किया. वहीं मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के भुईली गांव निवासी योगेश्वर महतो के 30 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार महतो के रूप में की गई. घटना के संबंध में उसके परिवार वालों ने बताया कि वह छपरा कुछ कार्य से आया था और वापस टेंपो से लौट रहा था. उसी बीच अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टेंपो में टक्कर मार दिया. जिसके कारण टेंपो पलट गई और वह गिर गया तब ट्रक ने उसे कुचल दिया. इस घटना के बाद दोनों चालक फरार हो गये। वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां देर शाम तक शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.

जबकि, चौथी घटना जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में घटी, जहां डोरीगंज थाना अंतर्गत मानुपुर जहांगीर रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 311/27 के पास से एक युवक का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान अवतार नगर थाना क्षेत्र के हरजी गांव निवासी सुदर्शन राम के 29 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वालों में रोना पीटना लग गया वहीं और रोते-पीटते वहां पहुंचे. जिसके बाद डोरीगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह कुछ कार्यवश रेलवे ट्रैक पर गया था, जहां किसी ट्रेन की चपेट में आने से कटकर उसकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *