तेज रफ्तार का कहर : बाइक सवार एक युवक की मौत दूसरा गंभीर

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के गड़खा थाना अंतर्गत शिवरहिया ओवर ब्रिज के समीप तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां अज्ञात ट्रक के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत मौके पर हो गई है. वहीं बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार चल रहा है. मृतक की पहचान सारण जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत जखुआ गांव निवासी अनीश प्रसाद गुप्ता के 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है. जबकि इस दुर्घटना में उसका फूफेरा भाई जितेंद्र कुमार का पुत्र मिथुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको गंभीर स्थिति में उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.

 

इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राहुल अपने फुफेरा भाई मिथुन के साथ अपनी बहन के यहां डोरीगंज थाना क्षेत्र गया था, जहां से बाइक से वह वापस लौट रहा था. उसी क्रम में गड़खा थाना अंतर्गत शिवरहिया ओवर ब्रिज के समीप किसी अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिस कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसकी मौत मौके पर हो गई. वही मिथुन का उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि राहुल के एक भाई की मौत छत से गिरकर हुई है, जो कि बाहर किसी कंपनी में काम करता था. वही दो भाइयों की मौत के बाद उनके भाई की स्थिति काफी दयनीय हो गई है और रो रो कर उसका हाल बेहाल हो चुका है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *