तीन लूटकांड का सफल उद्भेदन कर 04 अपराधियो को पुलिस ने पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के मकेर थानान्तर्गत अलग-अलग क्षेत्रों में हुए तीन लूट कांडों का सारण पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए चार अपराधियों को हथियार और लूट का सामान के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि मकेर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदीला बाईपास स्थित आटा मिल दुकान से दादनपुर गांव निवासी विरेंद्र पंडित के पुत्र रविशंकर कुमार से 04 अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर 16000 रुपया कैश एवं 02 मोबाईल लूट की घटना को कारित किया गया था.

इस संबंध में मकेर थाना कांड संख्या- 188/24 दर्ज कर अनुसन्धान प्रारंभ किया गया. तकनिकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर जिला के सरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बहिलबाड़ा गांव निवासी संतोष कुमार, मुन्ना कुमार एवं अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में पकडाये तीनों अपराधियों द्वारा मकेर थाना कांड संख्या- 38/24 में सोना- चांदी के जेवर, पैसा और मोबाईल लूट कांड एवं मकेर थाना कांड संख्या- 172/24 में CSP संचालक से 50000 रुपया कैश व 01 लैपटॉप की लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

वहीं उनके निशानदेही पर लूट की 02 मोबाईल, 01 अन्य मोबाईल, 01 लैपटॉप, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं घटना के समय अपराधियों द्वारा पहने कपडे बरामद किये गये हैं. पकडाये अपराधियों की निशानदेही पर 01 अन्य सहयोगी मुजफ्फरपुर जिला के पारू थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तपुर गांव निवासी धीरज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 पिस्टल, 13 जिन्दा कारतूस, 01 मोबाईल एवं 01 मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है.

इस संबंध में मकेर थाना कांड संख्या– 203/24 दर्ज किया गया है. वहीं लूट की घटना में संलिप्त अन्य अपराधियो की गिरफ़्तारी हेतु छापामारी की जा रही है. छापामारी टीम में रविरंजन कुमार, पु०अ०नि०-सह -थानाध्यक्ष मकेर थाना, पु०अ०नि० अखिलेश कुमार, प्र०पु०अ०नि० विक्रम कुमार, मकेर थाना एवं सि०- 275 विकाश कुमार जिला आसूचना इकाई से शामिल रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *