तीन घरों से लाखों के जेवरात व कीमती सामानों की चोरी ; जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर जाफर पंचायत के गोसी अमनौर गांव में बीती रात्रि चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व कीमती सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. उस समय घर मे केवल महिलायें ही थी. चोर पिछवारे के सहारे घर मे घुसे और ताला को तोड़कर तीनो घर से सोने का गहना, नकदी व कीमती कपड़ा समेत पच्चास लाख की सम्पत्ति की चोरी कर ली है. बता दें कि ले उड़े।गांव के बगल में अखण्ड अष्टयाम हो रहा था. हरीकीर्तन कि धुन चारो तरफ गूंज रही थी, जिससे घर वालो को कुछ भी सुनाई नही पड़ा. महिलायें घर मे ही थी और चोर आसानी से घर पर हाथ साफ कर फरार हो गए.

सुबह घर वालो की नींद टूटी तो देखा घर का समान बिखरा हुआ है. आलमीरा, अटैची व पेटी का ताला टूटा हुआ है. वहीं घर के पिछवाड़े का दरवाजा खुला देख वे अचंभित हो गए और उन्हें समझ में आ गया कि घर में चोरी हो चुकी है. वहीं इस घटना की सूचना पर आस पास के लोग जुट गए. वहीं पुलिस को सूचित किया गया. चोरी की खबर मिलते ही अमनौर पुलिस के दल पहुंच तीनो घरों में जा जाकर तहकीकात किया. चोर घर के पिछवाड़े सौ गज की दूरी पर पेटी, अटैची व बैग फेंका हुआ मिला. वहीं इस चोरी कि घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है. इस संबंध में अमनौर थाना क्षेत्र के गोली गांव के अश्वनी कुमार तिवारी, चन्द्रमा तिवारी, राजा महतो के घरों में लगभग पच्चास लाख रुपये की समाप्ति चोरी कर आसानी से फरार हो गए.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *