3 डिसमिल जमीन के लिए किसान को पुल पर घेरकर ताबड़तोड़ गोलियों से भूना

0 minutes, 2 seconds Read

NALANDA DESK – बिहार के नालंदा में 3 डिसमिल जमीन के लिए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के संदापुल के निकट की है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि, बेखौफ बदमाशों ने अस्थावां थाना क्षेत्र अंदी धरहरा गांव के किसान इंदल पासवान को घेरकर गोली मार दी. जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है.

Add

इस घटना के संबंध में मृतक के पुत्र रंजीत कुमार ने बताया कि, पिता के साथ मुख्यालय बिहारशरीफ से दवा लेकर गांव लौट रहे थे. उसी बीच पूर्व से घात लगाए दो बदमाशों ने पुल के पास घेर लिया और पिता को गोली मार दी. भागते हुए अपराधियों ने की फायरिंग इधर, रंजीत द्वारा शोर मचाए जाने के बाद दोनों बदमाश वहां से भाग निकले. हालांकि इस क्रम में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग भी की. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. आनन फानन में मृतक के पुत्र ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल पिता को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया.

जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया.”3 डिसमिल जमीन को लेकर गांव के ही सुबोध राम से 6 सालों से विवाद चला आ रहा था. उसी को लेकर 3 दिन पूर्व भी गांव में लोगों से विवाद हुआ था जिसमें मारपीट की गई थी. इसके बाद इसकी शिकायत अस्थावां थाने में की गई थी. इसी खुन्नस में उन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है. घटना की सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुंचे सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि, ”स्थानीय थाना को घटना की सूचना दे दी गई है. मामले की जांच कर अग्रतेर कार्रवाई की जाएगी. आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *