तीन अज्ञात समेत चार की मौ’त ; लू लगने से दो मौ’तों की नहीं हुई पहचान

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चार लोगों की मौत हुई है. जिसमें लू लगने से दो लोगों की मौत हुई है. जिनके शवों की पहचान नहीं हो सकी है. दो अज्ञात लू लगने के कारण सड़क किनारे अचेत पड़े थे. दोनों अज्ञात व्यक्ति को थाना पुलिस द्वारा छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हुई है. जिसमें एक मृतक की उम्र जहां 70 वर्ष बताई जा रही है. वहीं दूसरे की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है. दोनों की मौत का कारण लू लगना बताया जा रहा है.

वही ट्रेन से गिरने के कारण कट कर एक युवक की मौत सोनपुर थाना अंतर्गत हुई है. जिसके बाद मृतक के पॉकेट से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान कटिहार जिला के बलरामपुर थाना अंतर्गत नगर शरीफ वार्ड नंबर 11 निवासी मोहम्मद शरीफ के 32 वर्षीय पुत्र रहमत हुसैन के रूप में की गई. सोनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा,

जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है. जबकि तीसरी घटना में जिले के गड़खा थाना अंतर्गत जानकी नगर चिराग रोड स्थित एक वृद्ध का शव बरामद किया गया . हालांकि शव गला होने के कारण थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान हेतु सुरक्षित रखा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *