तस्करी के लिए ले जाये जा रहे दो मवेशी पिकअप सहित जब्त ; दो तस्कर गिरफ्तार

0 minutes, 3 seconds Read

Add

CHHAPRA DESK –   सारण पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे दो मवेशियों को पिकअप सहित जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि दिघवारा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सैदपुर के तरफ से एक पिकअप आ रहा है, जिसमें अवैध रूप से मवेशियों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सैदपुर के पास पहुंच कर सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ किया. वाहन चेकिंग के क्रम में एक पिकअप से 02 मवेशी बरामद कर 02 मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया गया.

इस संदर्भ में दिघवारा थाना कांड सं0-22/25 PREVENTION OF CRUELTY TO ANIMALS ACT दर्ज किया गया है. कांड में संलिप्त अन्य मवेशी तस्करों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है. गिरफ्तार तस्करों में दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी देवेन्द्र खलीफा का पुत्र छोटन कुमार उर्फ छोटन नट एवं महाराजगंज थाना क्षेत्र के धनछुहां गांव निवासी असगर अंसारी का पुत्र ईरशाद अंसारी शामिल है. जिनके पास से दो मवेशी बरामद कर एक पिकअप वैन को जब्त किया गया है. छापामारी टीम में दिघवारा थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० अंकित कुमार सिंह एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *