कृषि टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने कहा ; उद्यान नर्सरी को एक मॉडल केंद्र के रूप में करें विकसित

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आज जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई.जिलाधिकारी ने जलालपुर प्रखंड स्थित उद्यान नर्सरी को एक मॉडल आदर्श केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु कार्रवाई करने को कहा. इस केंद्र में विभिन्न पद्धति से विभिन्न प्रकार के पौधों को विकसित कर इसे एक आदर्श केंद्र बनाने हेतु पहल करने को कहा. विकसित होने के बाद किसानों को इसका विजिट कराया जाएगा जिससे उन्हें विभिन्न प्रकार के पौधों के बारे में तकनीकी जानकारी मिल सकेगी.

Add

उर्वरक की आवश्यक्ता एवं उपलब्धता के बारे में भी जिलाधिकारी ने जानकारी ली. बताया गया कि वर्तमान में उर्वरक की मांग के अनुरूप उपलब्धता में कोई कमी नहीं है.
पशुपालन विभाग द्वारा मोबाइल पशु चिकित्सा वाहन का परिचालन किया जा रहा है. इसके माध्यम से डोर स्टेप पर पशुओं के ईलाज की व्यवस्था की गई है. जिलाधिकारी ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को इसके बारे में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीच व्यापक प्रचार प्रसार कराने को कहा ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें.
नहर प्रमण्डल के अभियंताओं को कनालों की मरम्मती के जारी कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराने को कहा गया.

जो पंचायत नहर सुविधा से आच्छादित नहीं हैं, उनको चिन्हित कर इन पंचायतों में नलकूप लगाने तथा कृषि विद्युत संबंध देने के कार्य को प्राथमिकता से सुनिश्चित करने को कहा गया. इस कार्य को कृषि , लघु जल संसाधन एवं विद्युत आपूर्त्ति प्रमण्डल को आपसी समन्वय से सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता नहर, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *