CHHAPRA DESK – छपरा जंक्शन पर शुक्रवार को प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (पीसीएमई) गोरखपुर नरेश कुमार ने प्लेटफॉर्म संख्या 5 के समीप स्थित ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट में लगी विभिन्न मशीनों की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया और ट्रेन की साफ-सफाई की प्रक्रिया की समीक्षा की. […]
