स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों ने कैंडल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ जताया रोष

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – समान काम, समान वेतन, समान नियम व फेस अटेंडेंट की व्यवस्था लागू होने से नाराज संविदा कर्मियों ने गोप गुट के बैनर तले सदर अस्पताल में कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान गुरुवार को जिले के सभी ब्लॉक से संविदा एएनएम कर्मियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर कैंडिल मार्च निकाला. आक्रोशित कर्मियों ने दिन मे सिविल सर्जन का घेराव करके नारे भी लगाये. विदित हो कि पिछले गुरुवार को इनलोगो के द्वारा सिविल सर्जन को अपनी मांगों को लेकर अल्टीमेटम दिया गया था. इस संदर्भ में गोप गुट के जिला सचिव मोहम्मद सैयद नजमी ने बताया कि कर्मियों के प्रति सरकार का सही रवैया नहीं दिखाई दे रहा है.

हमलोग भी समान काम समान वेतन व समान नियम के अनुरूप सेवा देगे. साथ-साथ फेस अटेंडेंस से भी काफी परेशानी हो रही है. फेस अटेंडेंस को लेकर उन लोगों ने बताया कि गांव में कई बार मोबाइल का नेटवर्क नहीं होने के कारण अटेंडेंस नहीं बन पाता है और इस दौरान हम लोगों की उपस्थिति काट दी जाती है. उन लोगों ने बताया कि हम कर्मियों का शोषण किया जा रहा है. बात करें वेतन की तो हम संविदा कर्मियों को दस हजार से 15 हजार तक मिल रहा है और सामान पद एवं समान कार्य के लिए स्थाई कर्मियों को 35 हजार से 80 हजार तक वेतन दिया जा रहा है.

वहीं उन लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सिविल सर्जन को एक मांग पत्र समर्पित किया है साथ ही उन लोगों ने कहा है कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हम लोग आगे राज्य स्वास्थ्य समिति पटना का भी घेराव करेंगे. वहीं इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियो की भी तैनाती की गयी थी. इस दौरान रत्ना प्रसाद, प्रिया कुमारी निशु कुमारी पूजा कुमारी बिंदु कुमारी पूनम कुमारी मोनी कुमारी अंतिमा कुमारी रेणु कुमारी मधु पांडे ज्योति कुमारी प्रियंका कुमारी आदि मौजूद रही.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *