सूरत आने जाने के लिए बिना रिजर्वेशन भी यात्रा होगी सुगम ; छपरा से प्रत्येक सोमवार को और उधना से प्रत्येक रविवार को मिलेगी सुविधा

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – वाराणसी रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 09041/09042 उधना-छपरा-उधना अनारक्षित साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन उधना से 28 जुलाई तथा 04, 11, 18 एवं 25 अगस्त दिन प्रत्येक रविवार को एवं छपरा से 22, 29 जुलाई तथा 05, 12, 19 एवं 26 अगस्त,2024 दिन प्रत्येक सोमवार को किया जायेगा. फलस्वरूप 09041 उधना-छपरा अनारक्षित साप्ताहिक विशेष गाड़ी 28 जुलाई तथा 04, 11, 18 एवं 25 अगस्त दिन प्रत्येक रविवार को उधना से 11.15 बजे प्रस्थान कर चलथान से 11.34 बजे,

बारडोली से 11.55 बजे, नंदुरबार से 13.50 बजे, अमलनेर से 15.12 बजे, भुसावल से 16.45 बजे, खंडवा से 18.50 बजे, इटारसी से 21.30 बजे, दूसरे दिन जबलपुर से 01.20 बजे, कटनी से 02.50 बजे, सतना से 04.30 बजे, मानिकपुर से 05.50 बजे, प्रयागराज छिवकी से 07.40 बजे, वाराणसी जं. से 12.40 बजे, जौनपुर से 14.42 बजे, गाजीपुर सिटी से 16.35 बजे तथा बलिया से 17.32 बजे छूटकर छपरा 19.00 बजे पहुंचेगी.

वहीं वापसी यात्रा में 09042 छपरा-उधना अनारक्षित साप्ताहिक विशेष गाड़ी 22, 29 जुलाई तथा 05, 12, 19 एवं 26 अगस्त,2024 दिन प्रत्येक सोमवार को छपरा से 23.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बलिया से 00.32 बजे, गाजीपुर सिटी से 01.35 बजे, जौनपुर से 03.12 बजे, वाराणसी जं. से 05.25 बजे, प्रयागराज छिवकी से 10.25 बजे, मानिकपुर से 12.00 बजे, सतना से 13.20 बजे, कटनी से 14.55 बजे,

जबलपुर से 16.35 बजे, इटारसी से 20.10 बजे, खंडवा से 23.35 बजे, तीसरे दिन भुसावल से 01.45 बजे, अमलनेर से 03.17 बजे, नंदुरबार से 04.30 बजे, बारडोली से 05.57 बजे तथा चलथान से 06.17 बजे छूटकर उधना 06.45 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 16, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 02 एवं एसएलआर/डी के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *