सोफिया उर्फ महक के प्यार में पागल हुए युवक ने दिल्ली में किया शादी फिर धोखा दे नकद, आईफोन व आभूषण लेकर हुआ गायब तो किन्नरों का समूह पहुंचा छपरा

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – सोफिया उर्फ महक नाम की किन्नर के प्यार में पागल हुए युवक ने उससे शादी रचा ली. दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में रजिस्टर्ड शादी करने के बाद वह 6 महीने में ही उसे धोखा देकर नकद, आईफोन एवं आभूषण लेकर फरार हो गया. क्योंकि, वह शादीशुदा था. उसकी शादी पहले हो चुकी थी. इस घटना के बाद किन्नरों का एक समूह उसे खोजते-खोजते उसके घर छपरा पहुंच गया.

मामला सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठेया गांव का है. जहां जलालपुर थाना क्षेत्र के कोठेयां गांव निवासी चन्द कुमार मांझी दिल्ली में रहता था. जहां वह युवक दिल्ली के नांगलोई में रहकर किसी प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था. उसी दौरान उसकी पहचान वहां की एक किन्नर से हुई और वह उसके प्यार के चक्कर में प्रकार उससे शादी भी कर बैठा जबकि उसकी शादी पहले हो चुकी थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते वर्ष वर्ष 8 अगस्त को चन्द कुमार मांझी ने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में एक किन्नर के साथ शादी किया था. जबकि उसकी शादी पहले से कोपा थाना क्षेत्र के खोरोडीह गांव में हो चुकी थी.

शादी के बाद वह वहां किन्नर के साथ भी रहने लगा. वहां से वह युवक 21 जनवरी को एक लाख रुपए नकद तथा एक आईफोन एवं एक सोने का चेन लेकर फरार हो गया. जिसके बाद उसे खोजते हुए आधा दर्जन किन्नर छपरा के कोपा थाने पर पहुंच कर हंगामा करने लगे. जहां किन्नरों ने युवक के घर तथा उसके ससुराल में भी जाकर हंगामा करने लगे. इस मामले में कोपा थाना की अपर थानाध्यक्ष रूपम कुमारी एवं एसआई दिनेश कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *