सिक्स लेन पुल का काम कर रहे मजदूरों के साथ ब’दमाशों ने किया लू’टपा’ट

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला अंतर्गत सोनपुर-दीघा न्यू सिक्स लेन पुल का काम कर रहे मजदूरों के साथ लूटपाट किया. बता दें कि पहलेजा घाट थाना अंतर्गत ब्रिज के पिलर संख्या 26 के समीप से मजदूरों को डरा धमका कर बदमाशो ने कीमती समान लूट कर चले गए. इसे लेकर एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में कार्य कर रहे कंपनी के सिविल इंजीनियर बृजेश कुमार ने पहलेजा घाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इंजीनियर ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वह वर्तमान में एसपी शिगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा न्यू सिक्स लेन उच्च स्तरीय गंगा ब्रिज में मिट्टी परीक्षण का कार्य कर रही है.

इसी बीच रात्रि में 20 से 25 की संख्या में अज्ञात बदमाश आकर मिट्टी परीक्षण करने का कई सामान डरा धमका कर लेकर चले गए. इनमें केसिंग पाइप 10 पीस, केसिंग हेड दो पीस, एससीपीटी सैंपलर 2 पीस, लिफ्टिंग पिन 2 पीस, 100 मीटर का पाइप 33 पीस, ट्राइपॉट 1 सेट, 4:30 पीस सैंपलर 40 पीस, मिट्टी कट्टर 4 पीस तथा ड्रिलिंग का सामान आदि लेकर चले गए। इंजीनियर ने पुलिस से बदमाशों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस ने इंजीनियर के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *