सिवान हेल्थ युनिट के लिए संविदा के आधार पर मेडिकल पैक्टिशनर के लिए वाक इन इंटरव्यू 10 मार्च को

0 minutes, 7 seconds Read

SIWAN  DESK –  पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में एक वर्ष अथवा नियमित चिकित्सक उपलब्ध होने तक की अवधि के लिए संविदा के आधार पर 01 पद (EWS आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु ) पूर्णकालिक पैक्टिशनर (जनरल ड्यूटी) को इंगेज किया जाना है. रिक्तियों तथा अन्य विवरण 01 पद CMP जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (MBBS+01 Year rotatary Internship ) वाक इन इंटरव्यू दिनांक 10-03-2026 (मंगलवार) समय 09.00 बजे पूर्वाहन स्थान मंडल रेल प्रबंधक (कार्मिक)कार्यालय लहरतारा, वाराणसी में आयोजित किया जाएगा. मेडिकल प्रैक्टिशनर को वाराणसी मंडल के क्षेत्राधिकार में कहीं पर भी पदस्थ किये जाने का अधिकार रेल प्रशासन का होगा. प्रेक्टिशनर का मासिक पारिश्रमिक रेलवे बोर्ड के पत्र 2020 E(GR) || 1/3 नई दिल्ली के अनुसार राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला मासिक पारितोषिक दिया जायेगा.

मेडिकल प्रेक्टिशनर जी०डी०एम०ओ० को 95000/- मकान किराया भत्ता एवं परिवहन भत्ता सहित प्रतिमाह की दर से देय होगा. पूर्वनियोजित सेवानिवृत चिकित्सको को रेमूनेरेशन (मासिक पारिश्रमिक रु० 46000/- प्रतिमाह होगा (रेमूनेरेसन +पेंशन का योग किसी भी स्थिति में भू०पू० चिकित्सक द्वारा प्राप्त किये गये अंतिम माह के वेतन से अधिक नहीं होगा. शैक्षिक योग्यता एवं पात्रता भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से उम्मीदवार की प्रत्येक पद सामने अंकित योग्यता पूर्ण होनी चाहिए तथा भारतीय चिकित्सा परिषद या किसी राज्य चिकित्सा परिषद के साथ वैध रजिस्ट्रेशन होना चाहिए इस इंटरव्यू हेतु सभी मूल प्रमाण दस्तावेज लाना आवश्यक है. इसके लिए आयु सीमा दिनांक 01-02-2026 की तिथि तक अधिकतम आयु 60 वर्ष के अधिक आयु का नही होना चाहिए.

सेवानिवृत रेलवे चिकित्सकों हेतु आयु सीमा 60 वर्ष तक होगी (वार्षिक कार्यकालों की संख्या 20 कार्यकाल या 65 वर्ष की आयु/सेवानिवृत्त रेलवे चिकित्सकों का 67 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो और नियुक्ति का प्रत्येक कार्यकाल इस पत्र के जारी होने की तिथि से एक वर्ष से अधिक नहीं होगा). ओपन मार्केट के आवेदित अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ देय होगा. सेवानिवृत डाक्टरों के लिए आयु सीमा में कोई छुट देय नहीं होगी. आवेदन पत्र का प्रारूप पाता, नियम व शर्तों का विस्तृत की वेबसाइट www.ner.indiarirailways.gov.in पर उपलब्ध है.


चयन के समय आईसीयू/ क्रिटिकल केयर यूनिट में कार्य का अनुभव रखने वाले एवं चेस्ट विशेषज्ञ चिकित्सको को प्राथमिकता दी जाएगी. अन्य सरकारी संस्थान में कार्यरत चिकित्सक को अपने विभाग से जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र वाक-इन-इंटरव्यू के समय प्रस्तुत करना होगा. अभ्यर्थी निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर निर्धारित आवेदन पत्र भर कर सभी वांछित प्रपत्रों की स्व-हस्ताक्षरित प्रतिलिपियों के साथ सुबह 09:00 बजे से 13:00 बजे तक उपस्थित होने पर ही साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकते है. अन्यथा साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस साक्षात्कार के लिए को टी०ए० डी०ए० देय नहीं होगा. निजी प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं होगी. चिकित्सकों को संविदा के आधार पर 01 वर्ष अथवा नियमित चिकित्सक उपलब्ध होने तक में जो भी पहले हो, तक की अवधि के लिए इंगेज किया जायेगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *