सिंगल यूज प्लास्टिक का करेंगे प्रयोग तो बेचने और खरीदने वाले दोनों पर होगी कार्रवाई ; पूर्ण बंदी को ले नगर निगम प्रशासन ने चलाया अभियान

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से बंद कराने के लिए नगर निगम प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है. नगर निगम आयुक्त सुमित कुमार के निर्देश पर नगर निगम के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. बता दें कि एक जुलाई 2022 से सम्पूर्ण बिहार मे सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है. बावजूद इसके चोरी-छुपे बाजार में इसका प्रयोग किया जा रहा है. जिसको लेकर समय-समय पर नगर निगम के द्वारा अभियान चला कर कार्रवाई भी की जाती रही है और जुर्माना भी वसूला जा रहा है.

उसी अभियान के तहत आज शहर के वार्ड 22 को आदर्श वार्ड बनाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गयी. डोर टू डोर जाकर पम्लेट के माध्यम से लोगो जागरूक किया गया. वहीं प्रचार के माध्यम से भी लोगो को समझाया जा रहा है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करना सेहत और पर्यावरण के लिए खतरनाक है. वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नही करने के लिये जागरूकता फैलाई जा रही है.

वहीं नगर निगम के लगातार प्रयास के बाद शहर के थोक एवं खुदरा विक्रेता अब बहुत कम सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं. कुछ दिनों मे शहर अब पूर्ण रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित हो जायेगा. इस अभियान को सफल बनाने को लेकर शहर मे अब सभी वार्डो मे भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. जागरूकता अभियान में उप नगर आयुक्त ओम प्रकाश सिंह, वेद प्रकाश वर्णवाल, नीरज कुमार झा, नगर प्रबंधक, सहायक लोक स्वच्छता एवं आपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सुमित कुमार, संजीव कुमार मिश्रा, नगर मिशन प्रबंधक सुधीर कुमार हिमांशु, पृथ्वी राय, नसीम आरिफ, अरविंद कुमार, सुनील कुमार, अभिनव कुमार, नितेश चौहान, शुभम, कंचन यादव,सुमित राय, चन्दन कुमार सिंह शामिल रहे.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *